फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 19 तक जमा करें नामांकन पत्र

Tue, 15 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायती राज संस्था के जिला परिषद के दस वार्डों के सदस्य पद के चुनाव के इच्छुक उम्मीदवार 15 से 19 सितंबर तक सुबह 10 से शाम 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जिला सचिवालय में स्थित कमरा नंबर-102 में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


नामांकन-पत्र अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) हेमा शर्मा को जमा करवाए जा सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विवेक आत्रेय ने दी।

उन्होंने बताया कि जिले में जिला परिषद के दस वार्ड हैं। नामांकन पत्रों की जांच 21 सितंबर को सुबह 10 बजे होगी। 24 अक्तूबर को सायं 3 बजे तक नामांकन-पत्र वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें