फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से बची लोगों की जिंदगी

Tue, 15 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला और दप्पर के बीच खुदाई के दौरान सिग्नल वायर कटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली स्पेशल ट्रेन के चालक की नजर बंद सिग्नल पर न पड़ती तो दप्पर रेलवे स्टेशन के पास काम कर रहे 10 कर्मचारी और मजदूर ट्रेन की चपेट में आ जाते।
विज्ञापन


ट्रेन चालक ने सिग्नल बंद देख ट्रेन को वहीं रोक दिया। इसके बाद सिग्नल बंद होने की सूचना अंबाला मंडल अधिकारियों को दी। इसके बाद चंडीगढ़ एसएनटी डिपार्टमेंट और आरपीएफ अधिकारी हरकत में आ गए। घटना दोपहर एक बजे हुई।

आठ ट्रेनें प्रभावित: सिग्नल वायर कटने की खबर जैसे ही अंबाला मंडल अधिकारियों को मिली, उन्होंने ट्रेनों का संचालन रोक दिया। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिग्नल सिस्टम ठप होने से आठ ट्रेनें लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल, नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, ऊना डीएमयू, मुंबई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत छह माल गाड़ियां बीच मार्ग में करीब एक घंटे खड़ी रहीं।
विज्ञापन


पोल लगाने के लिए चल रही है खुदाई: स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि अंबाला और दप्पर के बीच ट्रैक के डबलिंग का काम पूरा हो गया है। वर्तमान में इंजीनियरिंग विभाग रेलवे क्रॉसिंग का काम कर रहा है। दप्पर रेलवे स्टेशन के पास क्रासिंग के पोल को लगाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान जेसीबी चालक ने ध्यान नहीं दिया और सिग्नल वायर को काट दिया। बाद में मौके पर सिग्नल एंड टेलीकॉम (एसएनटी) डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वायर को जोड़कर ट्रेनों का संचालन शुरू करवाया।

जेसीबी चालक फरार:
आरपीएफ के मौके पर पहुंचने से पहले ही जेसीबी चालक मौके से भाग गया। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर गुरजसवीर सिंह ने बताया कि जिस जेसीबी से वायर कटी है उसका नंबर एचआर-55-के-1606 है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें