फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली मेयर के चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

Mon, 24 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी हंगामे के बाद स्थगित मोहाली मेयर का चुनाव अब कैमरों की निगरानी में होगा। मेयर चुनाव के लिए वीडियोग्राफी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यालय के इर्द-गिर्द आधा किलोमीटर में किसी उत्पात को रोकने के लिए धारा-144 लागू रहेगी। मेयर चुनाव एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा।

पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने मेयर चुनाव में गड़बड़ी और हंगामे की आशंका को लेकर चुनाव से पहले ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ऑब्जर्वर नियुक्त करने, चंडीगढ़ पुलिस तैनात करने और वीडियोग्राफी कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने उपायुक्त मोहाली को शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी देने को कहा था कि मेयर चुनाव के लिए क्या इंतजाम किए जाएंगे। मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

पंजाब सरकार ने सोमवार को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया कि चुनाव एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराए जाएंगे और पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस जवाब के साथ हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें