फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ के हीरे की लूट का संबंध करण ज्वेलर्स में हुई लूट से!

Mon, 02 May 2016 01:11 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में रविवार को दिनदहाड़े 14 करोड़ के हीरे जवाहरात लूटने का मामला सेक्टर-22 में करण ज्वेलर्स की लूट से मिलता जुलता है। वहीं पुलिस की ओर से देर शाम बनाए गए स्कैच के बाद शक की सुई सेक्टर-22 स्थित करण ज्वेलर्स की लूट के आरोपी पर घूम गई है।
विज्ञापन


पुलिस की दिनभर की जांच में सामने आए कुछ तथ्य इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। पीड़ितों के बयान पर जो स्कैच बनाया गया है, वह करण ज्वेलर्स पर लूट के आरोपी के हुलिए से मिल रहा है। यही नहीं लूट का स्टाइल भी लगभग एक जैसा ही है।

पीड़ितों के अनुसार मुख्य आरोपी जींस और टी-शर्ट में था। जबकि दूसरे आरोपी का हुलिया भी मिलता जुलता ही है। युवती सिंपल शूट में थी। मुख्य आरोपी की उम्र करीब 25 से 28 के बीच थी। उसकी हाइट भी नॉर्मल थी।
विज्ञापन


ये दो रास्ते, जहां से भागे हो सकते हैं लुटेरे: लुटेरों के पास बाहर निकलने के सिर्फ दो रास्ते थे। पहला उनका कोई साथी कार लेकर शोरूम के दूसरी साइड में खड़ा हो तो वे डिवाइडर क्रॉस कर निकल सकते थे। यह रास्ता अभी तीन दिन पहले ही लोगों के आने-जाने के लिए खुला था। दूसरा रास्ता शोरूम से निकलकर तुरंत राइट लेना था। इसके बाद दस कदम पर अंडरग्राउंड पार्किंग में पहले से खड़ी कार से बाहर निकल जाना। यह रास्ता छोटा है और आरोपियों के लिए निकलने के लिए आसान भी। हालांकि पार्किंग गेट पर कैमरा लगा है। पुलिस उसकी भी जांच में लगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 साल पहले करण ज्वेलर में इस तरह हुई थी लूट

चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
सामने से आए होंगे लुटेरे
दरअसल, शोरूम अपनी लेन में राइट साइड में सबसे लास्ट में है। वारदात के बाद देर शाम तक पुलिस ने लेफ्ट साइड में लगे पूरे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान पुलिस को तीनों लुटेरे आते-जाते दिखाई नहीं दिए। लुटेरे सामने से आए हो सकते हैं।


5 अगस्त 2014 को सेक्टर-22 स्थित करण ज्वेलर्स में 24 से 26 साल का युवक गहने देखने के बहाने आया था। उसने गहने देखने के बहाने ज्वेलरी निकालकर एक वर्कर पर अचानक पिस्टल तान दी थी। इसके बाद वह वर्कर पर गोली चलाकर लाखों के गहने लेकर फरार हो गया था। पुलिस जांच में आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें