फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट्रीट सेरेमनी में दिखा पीओके में एयर स्ट्राइक का 'जोश', दबी-दबी सी रही पाकिस्तानियों की आवाज

Wed, 27 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
रिट्रीट सेरेमनी
विज्ञापन

वाघा-अटारी सीमा पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान मंगलवार को कुछ अलग ही नजारा था। रोज की तरह हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। नारों में पुलवामा हमले के बदले का जोश उबाल मार रहा था। जोश के साथ लगाए जा रहे नारों से लग रहा था कि आज हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


पुलवामा हमले के बदले में जो भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा है इसकी झलक रिट्रीट सेरेमनी देखने आए लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। वहीं पाकिस्तानियों की आवाज दबी-दबी सी थी और ठंडा माहौल था। पाकिस्तानी रेंजर भी बुझे-बुझे थे। वहीं बीएसएफ के जवानों ने लोगों के जोश के चलते कुछ हटके तल्ख जज्बा दिखाया। 

लोगों में खुशी का जज्बा था कि भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा है। मंगलवार की शाम वाघा सीमा पर हुई रिट्रीट सेरेमनी के दौरान माहौल कुछ अलग ही था। सीमा पर काफी भीड़ थी। हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद से लग रहा था कि लोग आज भारतीय सेना के शौर्य को जयकारों की गूंज से और बल दे रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें