फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के साथ बैठक के बाद आईएमए चिकित्सकों का कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ड्यूटी के दौरान शहीद डॉक्टरों को श्रद्धांजलि देने और ड्यूटी के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे पथराव के विरोध में आईएमए के आह्वान पर तय किए गए दो दिवसीय प्रदर्शन के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ राजेश धीर ने बताया कि बुधवार की शाम व्हाइट अलर्ट डे के तहत आईएमए डॉक्टर मोमबत्ती जलाकर शहीद डॉक्टरों को नमन करने वाले थे जबकि अगले दिन 23 अप्रैल को डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में ब्लैक डे मनाया जाना था। गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा के साथ बैठक की। इसमें कोरोना को लेकर चिकित्सक वर्ग से जुड़ी तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद ये तय हुआ है को फिलहाल यह दोनों कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें