फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए के पैसे लिए, दे दी पुरानी इनोवा!

Wed, 04 Dec 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-2 निवासी एक महिला ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित पायनियर टोयोटा कंपनी के स्थानीय शोरूम के खिलाफ डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि शोरूम से नई की जगह पुरानी इनोवा डिलीवर कर दी गई। इस शिकायत को जांच के लिए ईओडब्ल्यू में भेज दिया गया है।

सुखजीत कौर मान ने पुलिस व एक्साइज एंड टैक्सटेशन विभाग में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित शोरूम से 29 नवंबर को लोन पर इनोवा खरीदी।

इसकी कीमत लगभग साढ़े 12 लाख रुपये हैं। कंपनी की तरफ से पिछले लंबे समय से फोन आ रहे थे कि 29 नवंबर से पहले गाड़ी खरीदने पर 75 हजार का डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन


29 नवंबर की दोपहर उन्होंने डाउन पेमेंट जमा करवा दी, लेकिन गाड़ी मौके पर देने की बजाय रात को डिलीवर करने की बात कही गई। रात लगभग पौने नौ बजे उन्हें गाड़ी डिलीवर कर दी गई, जिस पर पटियाला का टेंपररी नंबर था।

30 नवंबर की सुबह उन्होंने गाड़ी को ध्यान से देखा तो उसका रंग कई जगह फीका पड़ा था और रंग भी मैच नहीं कर रहा था। साथ ही शीशों पर पेंट के फुहार पड़े थे।
विज्ञापन


शिकायत में सुखजीत कौर मान ने कहा कि इसके बाद कंपनी के प्रबंधकों से बात की तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए लिखित में माफी मांगी और गाड़ी बदलने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें