फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेेक्टर 26 मंडी से अवैध दुकानदारों को हटाया, 43 का चालान

Sun, 20 Apr 2025 01:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने शनिवार को सेक्टर-26 मंडी के अंदर चल रही अवैध दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दाैरान 43 लोगों के खिलाफ चालान कर चार ट्रक सामान जब्त किया गया। हालांकि, दुकानों ने काफी विरोध जताया लेकिन पुलिस की माैजूदगी के कारण विरोध ज्यादा देर तक नहीं चला। मंडी में लंबे समय से अवैध वेंडर दुकानें लगा रहे थें। इसे लेकर कई बार नगर निगम को लिखित शिकायत की गई थी।
विज्ञापन



यह मेगा अभियान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले और मंडी के सुचारू संचालन में बाधा डालने वाले अनधिकृत विक्रेताओं को हटाना था। इस दाैरान मंडी में अवैध रूप से बैठे दुकानदारों को हटा दिया गया। पिछले सप्ताह भी यहां अभियान चलाया गया था। उसके बाद भी अवैध दुकानें चल रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें