फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर मार्केट में दुकानदारों ने किया अवैध कब्जा, 66 को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 19 स्थित सदर मार्केट में दुकानों में अवैध निर्माण करने वाले 66 लोगों के खिलाफ शोकाज नोटिस जारी कर दिया है। यह सभी नोटिस एसडीएम पूर्व रुचि सिंह बेदी के कोर्ट में भेज दिए गए हैं। जहां से आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

एसडीओ सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत मिली थी सेक्टर- 19 स्थित सदर मार्केट में काफी लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है। इस दौरान चेकिंग करने पर पता चला कि दुकानदारों ने अपनी मर्जी से दुकानों में निर्माण कार्य करवा लिया है। किसी ने दरवाजे लगवा लिए हैं तो किसी ने दो बूथों के बीच की दीवार तोड़ ली है। एसडीओ ने बताया कि ज्यादातर अवैध निर्माण कॉर्नर वाले दुकानदारों ने किया था। 66 लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट बनाकर एसडीम पूर्व की कोर्ट में भेज दी गई है। वहां से नोटिस दुकानदार के पास पहुंचेंगे। उसके बाद एसडीएम कोर्ट में आगे की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें