फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनावों में अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर, कंट्रोल रूम स्थापित, चेकिंग टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय सीमाओं पर नाके स्थापित, वाहनों की होगी चेकिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। आबकारी एवं कराधाना विभाग ने पूरे प्रदेश में नियंत्रण के लिए पंचकूला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अधिकृत शराब के ठेकों की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इसके अलावा अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी टीमों का भी गठन किया गया है, जो वाहनों की जांच करेंगे।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने निर्देश जारी किए हैं कि आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी इस संबंध में कड़ी निगरानी रखें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों का रिकॉर्ड भी जांचें। आचार संहिता के दौरान शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं आपूर्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस कृत्य में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोई भी कर सकता है आचार संहिता ल्लंघन की शिकायत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर नागरिकों को भी सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। सीविजल मोबाइल एप से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान शक्ति प्रदान की गई है। जिस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिक अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो और ऑडियो सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें