चंडीगढ़। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में आईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 24-06 के अंतर से हराकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। सोमवार को फाइनल मुकाबले पीयू के ग्राउंड पर खेले गए।
टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के हुए मैच में महाऋषि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी को एकतरफा मुकाबले में 46-00 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के फाइनल मैच में केआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 10-07 के अंतर से हराकर पहला स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान के मैच में शिवाजी यूनिवर्सिटी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 21-12 से हराया।