हिमाचल सहित चंडीगढ़ में रेड में 88 लाख की नकदी मिली
जांच में सामने आया कि इलाज के नाम पर करीब 25 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। वहीं, जब कुछ समय पहले ईडी ने हिमाचल सहित चंडीगढ़ के निजी अस्पताल व दो आवास व कुछ निजी दफ्तरों में रेड की तो 88 लाख रुपये की नकदी, चार बैंक लॉकर और 140 संबंधित बैंक खाते मिले, जिनमें फर्जी बिलों के जरिये पैसे ट्रांसफर हुए। इसके अलावा इन अस्पताल संचालकों की अचल और चल संपत्तियों सहित बैंक पासबुक, मोबाइल फोन/आईपैड, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सहित 16 डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए। इन डिवाइस की जांच में अस्पतालों द्वारा फर्जी बिलों का सारा डाटा सहित करीब 23 हजार मरीजों के लिए 21 करोड़ रुपये के लेन-देन शामिल था।