फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएच-01-एएन सीरीज का नंबर है तो ये पढ़ें

Wed, 01 Jan 2014 08:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएलए की ओर से बुधवार से सीएच-01-एएन सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इस सीरीज के वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगवाने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इससे पहले आरएलए की ओर से सीएच 01-एआर, सीएच-01-एक्यू और सीएच-01-एपीसीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाई गई थी।

इस नंबर प्लेट के लिए लोगों को अपने सेक्टर के अधीन आने वाले कार्यालय में जाना होगा। यह नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए के अलावा सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही है।
विज्ञापन


आरएलए ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश हैं कि एक महीने बाद यानी 1 फरवरी के बाद एएन सीरीज के जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी है, उनके चालान काटे जाएं।

ऐसे लगा सकते हैं नई नंबर प्लेट
वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें वाहन का चैसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा।

साथ ही इंश्योरेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी। इसे अपने सेक्टर के अधीन आने वाले तीनों में से किसी एक कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन


बिजली गुल, नहीं लगी एचएसआरपी
एसडीएम ऑफिस सेक्टर-42 में मंगलवार को अपने वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए पहुंचे अधिकतर लोगों को बिना एचएसआरपी लगाए ही वापस लौटना पड़ा।

मंगलवार को सुबह ऑफिस में बिजली गुल हो गई जो कि शाम तक नहीं आई। ऐसे में जिन वाहन चालकों को एचएसआरपी लगाने के लिए बुलाया गया था उन्हें वापस लौटना पड़ा।

बिजली गुल होने से एचएसआरपी लगाने के लिए ड्रिलिंग मशीन नहीं चल रही थी। इससे वहां पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं, बिजली गुल होने के कारण वाहन पास कराने के बाद लोग अपनी फाइलों को भी जमा नहीं करा सके।

कई लोग तो बिजली आने का दो घंटे तक इंतजार करते रहे। लेकिन, जब बिजली नहीं आई तो उन्हें लौटना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें