प्लेटलेट्स को लेकर मारामारी मची हुई है। डेंगू के मरीज बढ़ने पर लोग डर रहे हैं। यदि किसी को प्लेटलेट्स की जरूरत हो तो इस नंबर 9872832637 पर कॉल कर सकते हैं। यदि कोई युवक या व्यक्ति ब्लड डोनेट कर पीड़ितों की जान बचाना है तो वह इस नंबर पर कॉल कर उनके साथ जुड़ सकता है। उनका कहना है कि इस समय उन लोगों की जान बचाना जरूरी है, जिन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत है।
स्माइल फार एवर भी कर रहा है मदद
एनजीओ स्माइल फार एवर भी डेंगू पीड़ितों की मदद कर रहा है। एनजीओ के फाउंडर अजय गुप्ता ने बताया कि वे अब तक 30 से ज्यादा लोगों को प्लेटलेट्स मुहैया करवा चुके हैं। उनके पास 3200 से ज्यादा डोनर जुड़े हैं। जब भी उनके पास कोई कॉल आता है तो वे कई सारे ग्रुप में मैसेज छोड़ देते हैं और पीड़ितों के पास तीन से चार डोनर भेज देते हैं। इसके अलावा तमन्ना एनजीओ भी डेंगू पीड़ितों की मदद के लिए डोनर मुहैया करवाती है।