सूत्रों का दावा है कि दो माह बीत जाने के बाद भी विवाद नहीं सुलझने को लेकर विज नाराज हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगर जल्द ही विवाद नहीं सुलझाया गया तो विज स्वास्थ्य विभाग छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री को लिखित में पत्र दे सकते हैं।
372 आईओ मामले में रिमाइंडर की तैयारी
एक साल से अधिक लंबित मामलों में 372 जांच अधिकारियों (आईओ) की रिपोर्ट के मामले अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने रिमाइंडर की तैयारी कर ली है। जल्द ही विज गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को पत्र लिखकर इस संबंध में स्टेटस पता करेंगे। गौर हो कि 15 दिन पहले ही विज ने एसीएस को इस मामले की जांच सौंपी थी लेकिन अभी तक रिपोर्ट विज के पास नहीं आई है।
विज ने यह जांच पुलिस विभाग द्वारा दो अलग-अलग रिपोर्ट देने पर बैठाई है। पहले विभाग ने माना था कि लंबित मामलों में 372 आईओ जिम्मेदार हैं, बाद में इनकी संख्या घटकर 99 हो गई। विज ने दोनों रिपोर्टों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कोई सरकार को गुमराह कर रहा है। इसकी जांच जरूरी है, ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। अब विज इस मामले में एक रिमाइंडर देकर रिपोर्ट की अपडेट जानकारी लेंगे।