फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामला: सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में, 31 अगस्त को अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में गुरुवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले के सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। रिभव ऋषि, अभय कुमार और सीमा धीमन को अंबाला सेंट्रल जेल से, जबकि विक्रम वाधवा और नलिनी मलिक को मॉडल जेल, चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन



सीबीआई ने अदालत को बताया कि रिभव ऋषि, अभय कुमार और सीमा धीमन के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति अभी प्राप्त नहीं हुई है। इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त 2026 तय करते हुए सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। अगली पेशी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।



इस दौरान आरोपी नलिनी मलिक की ओर से दायर आवेदन पर सीबीआई ने जवाब दाखिल कर उसकी प्रति बचाव पक्ष को सौंप दी। वहीं सीबीआई ने रिभव ऋषि और अभय कुमार से अंबाला सेंट्रल जेल में पूछताछ की अनुमति भी मांगी। अदालत ने दोनों आरोपियों को इस आवेदन पर 14 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें