चंडीगढ़। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले मामले में आरोपी स्वाति सिंगला ने सीबीआई की विशेष अदालत से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली। बचाव पक्ष के वकील शाहजाद सिंह जेजी ने बताया कि चार्जशीट में स्वाति को व्यक्तिगत और मैसर्स स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स की साझेदार, दो अलग-अलग हैसियत से आरोपी बनाया गया है, जबकि जमानत याचिका केवल व्यक्तिगत हैसियत से दाखिल हुई थी। अदालत ने याचिका वापस लेने के बाद इसे खारिज कर दिया। बचाव पक्ष ने नए सिरे से जमानत अर्जी दाखिल करने का अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की। सीबीआई का आरोप है कि घोटाले की करीब 292 करोड़ रुपये की रकम स्वाति और उनके भाई की कंपनी के खातों में डायवर्ट की गई थी। ब्यूरो