फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हेलमेट होगा ऐसा जो रोकेगा मैदान में मौत

Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की मौत के बाद हेलमेट की क्षमता और उसके डिजाइन पर स्पोर्ट्स मेडिसिन के एक्सपर्ट और रिसर्चर काफी गंभीर हो गए हैं। मैदान पर खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए एक्सपर्ट ने हेलमेट से संबंधित कुछ जरूरी गाइडलांइस बनाई हैं।
विज्ञापन


इन पर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के मौके पर सिडनी में आयोजित होने वाले पांचवें वर्ल्ड कांग्रेस आफ साइंस एंड मेडिसिन इन क्रिकेट 2015 में विस्तार से चर्चा होनी है। उसके बाद एक मुश्त से बनाए गए प्रस्ताव को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को भेजा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

हेलमेट के डिजाइन में होंगे बदलाव

गाइडलाइंस में मुख्य रूप से हेलमेट के डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव और हेलमेट की लाइफ कितनी होनी चाहिए, जैसे कई अहम मुद्दे शामिल किए गए हैं।

साइंस मेडिसिन की कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे पीजीआई के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के हेड आफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर मनदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि यह काफ्रेंस वर्ल्ड कप के साथ ही आयोजित की जाती है।

पांच दिन तक चलने वाली कांफ्रेंस में स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स, स्पिनरों के विवादास्पद बालिंग एक्शन और हेलमेट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण चर्चा हेलमेट पर होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें