युवराज सिंह ने चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेली, लेकिन साथ ही ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज तक कोई न बना पाया।
विज्ञापन
2 of 7
सिक्सर किंग युवराज सिंह
चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने ही युवराज ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। युवराज सिंह आईसीसी के 14 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। सचिन तेंदुलकर के नाम 5 चैम्पियन्स ट्रॉफी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज़ था, लेकिन अब युवराज सिंह ने इस रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
4 of 7
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने इस मैच में सबसे तेज अर्धशतक जमाया, यह न सिर्फ चैम्पियन्स ट्रॉफी में किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक है, बल्कि पचास ओवर के खेल में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे तेज अर्धशतक है।
विज्ञापन
5 of 7
युवराज सिंह
बता दें कि युवी ने अपने करियर का आगाज भी सन् 2000 में चैम्पियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट से ही किया था। हालांकि पहले मैच में केनया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन अपने दूसरे मैच में ऐसी तूफानी पारी खेली थी कि अब भी लोग उसे भूल नहीं पाये हैं।
विज्ञापन
6 of 7
युवराज सिंह
वहीं, एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए मैच में युवराज सिंह ने युवराज ने महज 32 गेंदों पर तूफानी 53 रनों की पारी खेली। अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के दौरान युवराज सिंह ने आठ चौके और एक छक्का लगाया।
युवराज ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 52वां अर्धशतक जमाया और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। युवराज सिंह यह अवार्ड कैंसर पीड़ितों को समर्पित करके प्रशंसनीय काम भी किया।