हरियाणा के 1996 बैच के आईएएस डॉ. युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने रविवार को अपनी नौ महीने की बकाया नौकरी छोड़ दी। वे आप पार्टी में शामिल होंगे।
ख्यालिया इस समय हिसार मंडल आयुक्त हैं। ख्यालिया ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार को ही अपना इस्तीफा सरकार को भेजा है और मांग की है कि इस्तीफा सोमवार 3 फरवरी को ही मंजूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक वे सरकारी नौकरी में हैं, तब तक अपनी अगली रणनीति नहीं बताएंगे अलबत्ता, उन्होंने आप पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए।
आजकल सरकार ने उन्हें हिसार का मंडल आयुक्त तैनात कर रखा है। उधर, मुख्य सचिव कार्यालय ने बताया कि छुट्टी के कारण उन्हें ख्यालिया के इस्तीफे की जानकारी नहीं है।