फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: आर्थिक संकट से जूझ रहीं आईएएस अधिकारी रानी नागर, सरकार से चार महीने की मांगी सैलरी

Thu, 28 Sep 2023 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रानी नागर इससे पहले मई 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने पर चर्चा में आई थीं। उस समय यह हरियाणा और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मुद्दा भी बना था। उत्तर प्रदेश के नेताओं ने उनका कैडर हरियाणा से बदलकर उत्तर प्रदेश करने की मांग की थी। हालांकि केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। 
विज्ञापन
आईएएस रानी नागर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस रानी नागर आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट से यह जानकारी दी। नागर ने कहा है कि वेतन नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक विषमताओं से जूझ रही हैं। इसलिए हरियाणा सरकार से अनुरोध है कि उनका चार माह का वेतन उनके खाते में जारी किया जाए। रानी हरियाणा सरकार में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने राज्य सरकार से जून माह से सितंबर तक अपना मासिक वेतन जारी करने की मांग की। फेसबुक पोस्ट के साथ उन्होंने अपने मेडिकल सर्टिफिकेट को भी साझा किया। रानी नागर विवादों में भी रहीं हैं। इससे पहले वह भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने और अपनी हत्या की आशंका को लेकर लिखे फेसबुक पोस्ट से चर्चा में आई थीं। 

आठ जून को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी। मगर सरकार ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। नागर इससे पहले मई 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने पर भी चर्चा में आई थीं। उस समय यह हरियाणा और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मुद्दा भी बना था। उत्तर प्रदेश के नेताओं ने उनका कैडर हरियाणा से बदलकर उत्तर प्रदेश करने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। बाद में रानी ने इसे वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें