फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईएएस बराड़ का सीएमओ में आना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। आनन-फानन में तीन नए ओएसडी की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों में भी फेरबदल किया जाना है। सीएमओ से एक अधिकारी की छुट्टी होनी है, जबकि आईएएस मंदीप बराड़ का सीएमओ में प्रवेश तय माना जा रहा है। हालांकि, सीएमओ में जमे रहने के लिए सभी अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। सीएमओ में अधिकारियों के आने और जाने का पूरा खाका मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर कर रहे हैं। राजेश खुल्लर के मुख्यमंत्री कार्यालय में कमान संभालते ही सीएमओ में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। क्योंकि अब बराड़ दंपत्ति विदेश से लौट चुके हैं। क्योंकि इससे पहले आईएएस मनदीप बराड़ और आशिमा बराड़ दोनों ही सीएमओ में सेवाएं दे चुके हैं। आशिमा बराड़ के जाने के बाद केएम पांडुरंग को मुख्यमंत्री का डिप्टी प्रधान सचिव नियुक्त किया हुआ है। इसी प्रकार, वी उमाशंकर प्रधान सचिव व डा. अमित अग्रवाल अतिरिक्त प्रधान सचिव हैं। ऐसे में आईएएस बराड़ को सीएमओ में लाने के लिए एक अधिकारी की छुट्टी करना जरूरी है, क्योंकि बराड़ मुख्यमंत्री के भी विशवासपात्र और राजेश खुल्लर के साथ भी अच्छी ट्यूनिंग है। इसलिए तय माना जा रहा है कि जल्द ही बराड़ सीएमओ में आ सकते हैं। अब देखना यह है कि सीएमओ से किस अधिकारी का पत्ता कटेगा।
विज्ञापन

बाक्स
आईएएस अधिकारियों के विदेश जाने पर लगाई रोक
चुनावी मोड में आई प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों के विदेश जाने पर रोक लगा दी है। आठ आईएएस अधिकारियों ने विदेश जाने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने इन पर रोक लगा दी है। सरकार का मानना है कि अभी आने वाले दिनों में 2024 के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हैं। इसलिए अधिकारी अधिक से अधिक समय कार्यालयों में दें। क्योंकि खुद सीएम जिलों में जनसंवाद कर रहे हैं और लगातार अधिकारियों को कार्यों को त्वरित करने के आदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें