व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। परेशान महिला भाखड़ा मेन लाइन में कूदकर खुदकुशी कर ली। घ्ाटना पंजाब के मूलेपुर (फतेहगढ़ साहिब) की है।
घटना का पता मृतक महिला के परिवार वालों को 11 दिनों बाद चला। इस पर मृतक महिला कुलदीप कौर की माता सुरिंदर कौर निवासी गांव धमोली थाना राजपुरा ने कुलदीप के पति सोहन सिंह निवासी गांव जखवाली थाना मूलेपुर पर हत्या का केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका की माता सुरिंदर कौर ने बताया की उसकी बेटी कुलदीप कौर की शादी 2006 में सोहन सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सोहन घरेलू बातों पर कुलदीप कौर से झगड़ा करता था।
उस पर चरित्रहीन होने का शक कर उसे मारता-पीटता था और खर्चा भी नहीं देता था। इससे परेशान होकर कुलदीप ने गत 7 अक्तूबर की सुबह दवाई लेने का बहाना बनाकर घर से निकली।
वहीं भाखड़ा मेन लाइन में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कुलदीप कौर का शव हिसार स्थित भाखड़ा मेन लाइन से बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।