अंबाला शहर में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक ने पत्नी को तीन तलाक कहकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पर पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने और दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के सढ़ोरा, कस्बा बिलासपुर निवासी पीड़ित सैय्यदा ने बताया कि 10 साल पहले गांव काकड़ू निवासी नवील अहमद के साथ उसका निकाह हुआ था।
उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोप हैं कि वर्ष 2015 से नवील ने एक युवती से अवैध संबंध बना लिए। 22 मई 2019 को वह उसे मुरादाबाद से भगाकर अंबाला लाया था। यहां की गीता कालोनी के घर में रखा। इसी कारण आरोपी ने 26 जून को पत्नी सैय्यदा व बेटियों को मायके छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे पूरे मामले में शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर जांच करवाई।
यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहना गांव से निकाला, गुप्तांग में सरिया डालने समेत लगे ये आरोप
इस पर पता चला कि उसके दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। नवील ने ही उस महिला का पहले पति से लालड़ू थाने में तलाक कराया था। जब इस बारे में उसने नवील से बात करने की कोशिश की तो 9 अगस्त को उसने सैय्यदा को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया।
पीड़िता ने स्वयं व उसकी बेटियों को जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला थाने में मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑफ मैरिज एक्ट 2019, सेक्शन-4 के तहत एफआईआर की गई है। बता दें कि अंबाला में तीन तलाक का यह पहला मामला है।
पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने और दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर