फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से परेड ग्राउंड में हुनर हाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘उस्ताद’ योजना के अंतर्गत देश भर के हुनरमंद दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, खानसामों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हुनर हाट’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। इस आयोजन की थीम ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी एवं स्वावलम्बन’ रखी जा रही है।
विज्ञापन

इस हुनर हाट में 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 700 दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर हिस्सा लेंगे। वह अपने हाथों से बने स्वदेशी उत्पादनों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए इस हाट में आए हैं। इसमें कई राज्यों के कारीगर अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपड़े, कागज, मिट्टी से बने कई आकर्षक और अनोखे उत्पाद लेकर आए हैं।
हुनर हाट में यह होगा खास
हुनर हाट में रोज शाम के समय गीत-गजलों का कार्यक्रम होगा।
लोग यहां देशभर के पारंपरिक विशिष्ट व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे।
हुनर हाट ई-प्लेटफार्म http://hunarhaat.org के साथ ही जेम पोर्टल भी देश-विदेश के लोगों के खरीदारी करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
देशभर में होता है हुनर हाट का आयोजन
अल्पसंख्यक मंत्रालय की उस्ताद योजना के अंतर्गत देश भर में हुनर हाट का आयोजन किया जा चुका है । देश भर में इससे पहले 39 हुनर हाट आयोजित की जा चुकी है। पहली हुनर हाट का आयोजन वर्ष 2016 में 14 से 27 नवम्बर तक किया गया था। आगामी समय में ‘हुनर हाट’ का आयोजन पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला एवं अन्य स्थानों पर भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें