जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर दोपहर बाद तीन बजे से बरवाला में कानूनी साक्षरता शिविर लगाया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुनील चौहान ने बताया कि बरवाला के इस कैंप में पैनल एडवोकेट नैब सिंह कानूनी जानकारियां देंगे।
इसी दिन तीन बजे से रामगढ़ में भी एडवोकेट हरीकृष्ण कानूनी जानकारियां देंगे।