फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा में हंगामा : किसानों के मुद्दे पर सरकार से भिड़े हुड्डा, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल से तीखी बहस

Tue, 16 Mar 2021 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने जाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सरकार और विपक्ष के बीच खूब गरमागरमी हुई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों को लेकर सरकार से भिड़ गए। हुड्डा ने आक्रामक होते हुए संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल की तरफ से भेजा कांग्रेसियों के धरने का फोटो बगल की सीट पर फेंक दिया।

विज्ञापन


कंवर पाल सदन में फोटो के जरिये यह दावा कर रहे थे कि किसानों के धरने में कांग्रेस के पदाधिकारी बैठे थे। उन्होंने धरने में शामिल कांग्रेसियों के नाम सदन में पढ़े। कंवर पाल ने कहा कि कांग्रेस विषमता को खत्म नहीं, पैदा कर रही है। उन्होंने अंबाला शहर में धरने में शामिल कांग्रेसियों का फोटो सदन में लहराया व कहा कि किसान जो बहिष्कार कर रहे हैं, क्या वह सही है। इस पर हुड्डा ने कड़ा एतराज जताया। 


हुड्डा ने कहा, कानून हाथ में लेना गैरकानूनी है लेकिन प्रदर्शन सभी का कानूनी अधिकार है। सरकार अपनी विफलताओं को दूसरों पर डालने की कोशिश कर रही है। सरकार की इतनी संवेदनहीनता मैंने जिंदगी नहीं देखी। 300 किसान धरने पर मर चुके हैं, सरकार ने उनको लेकर एक शब्द नहीं कहा। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि प्रजातंत्र में बहिष्कार लोगों का अधिकार है। उन्हें रोक नहीं सकते। कांग्रेस विधायक रघुबीर कादयान ने भी कंवर पाल की टिप्पणियों पर विरोध जताया। इससे पहले शून्यकाल में अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने किसानों के 302 की धमकी देने का मुद्दा फिर उठाया। उन्होंने किसानों के धरने की फोटो दिखाई, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की असलियत है। इनकी दोहरी भूमिका है। 

असीम ने कहा कि हुड्डा ने सोमवार को बोला कि कोई कांग्रेसी धरने में शामिल नहीं था। कांग्रेस की तरफ से इस पर शोर शराबा हुआ। बकौल, भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस का कोई विधायक किसानों को नहीं उकसा रहा मैंने यह कहा था। इसके बाद भी बहस होती रही, स्पीकर ने माहौल शांत कराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें