फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna News: पंजाब में कारतूस उगलने लगी नहर, पुलिसवाले भी जखीरा देख हैरान

Sat, 03 Jun 2023 01:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह ने बताया कि नहर में मिले बैग से करीब 1000 कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि ये कारतूस 3 नॉट 3 और एसएलआर रायफल के हैं, जो काफी पुराने लग रहे हैं। उधर, कारतूस मिलने वाले स्थान के आसपास के इलाके की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
नहर से मिले कारतूस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक नहर कारतूस उगलने लगी। यहां कारतूस का बड़ा जखीरा मिला है। मामला पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा का है। शुक्रवार की सुबह गोताखोर कुछ सामान की तलाश में जुटे थे। गुरथली पुल के पास नहर में उतरे थे। जहां गोताखोरों को कारतूस से भरा बैग मिला।

विज्ञापन


गोताखोरों ने इसकी सूचना गुरथली गांव के सरपंच को दी और सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाई। इसके बाद खन्ना पुलिस के आला अधिकारी एसपी प्रज्ञा जैन, डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह, एसएचओ दोराहा विजय कुमार मौके पर पहुंचे।

डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह ने बताया कि नहर में मिले बैग से करीब 1000 कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि ये कारतूस 3 नॉट 3 और एसएलआर रायफल के हैं, जो काफी पुराने लग रहे हैं। उधर, कारतूस मिलने वाले स्थान के आसपास के इलाके की भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं डीएसपी हरसिमरत सिंह ने कहा कि सरकारी नियमों का पालन करते हुए इन कारतूसों को नष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें