फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में फैक्ट्री में भीषण आग, 7 जिंदा जले, महिला समेत 3 झुलसे

Tue, 21 Feb 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
पानीपत में फैकट्री में लगी आग
विज्ञापन
जिले के गांव कुराड़ स्थित एवीएस स्पिनिंग मिल में शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे भयंकर आग लगने से एक हेल्पर समेत सात श्रमिक जिंदा जल गए, जबकि एक महिला समेत तीन श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। महिला को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


साढे़ छह घंटे बाद रात करीब दस बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रशासन ने सर्च अभियान के बाद किसी और श्रमिक के मिल में फंसे होने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण मिल के अगले हिस्से में आग लगी जबकि श्रमिक पिछले हिस्से में काम कर रहे थे। 

हादसे के वक्त स्पिनिंग मिल के मुख्य गेट पर कच्चा माल पड़ा था, जिसके चलते श्रमिकों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका और जान बचाने के लिए श्रमिकों में भगदड़ मच गई। आग बुझाने में पानीपत रिफाइनरी, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड और थर्मल की करीब 50 गाड़ियों की मदद ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों में तीसरी बड़ी आगजनी

सदर बाजार में आग
बचाव कार्य के लिए पड़ोस में स्थित फैक्ट्री की दीवार तक तोड़नी पड़ी। हादसे के बाद स्पिनिंग मिल मालिक अजय निवासी गांधी मंडी, पानीपत फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एसपी ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

मौके पर पहुंचे परिवहन एवं आवास मंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को नियमानुसार मदद देने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन ने स्पिनिंग मिल में फंसे श्रमिकों की तलाश के लिए देर रात सीआईएसएफ की एक टुकड़ी का सहारा लिया। 

जानकारी के अनुसार पानीपत-हरिद्वार रोड पर कुराड़ गांव के पास स्थित एवीएस स्पिनिंग मिल में हादसे से पहले बिजली गुल थी, साढ़े तीन बजे जैसे ही बिजली आई शार्ट सर्किट के कारण एक बोरे से शुरू हुई  आग कुछ ही देर में करीब दो एकड़ में फैले स्पिनिंग मिल और गोदाम में फैल गई।

मिल में हादसे के वक्त काम करने वाले करीब 32 श्रमिकों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य गेट पर बोरे व अन्य सामान पड़ा होने के चलते बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। श्रमिक अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें