पंचकूला से फरीदाबाद, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल के लिए जल्द बसें शुरू की जाएंगी। साथ ही लोकल रूटों ट्राइसिटी के लिए भी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। क्योंकि पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का बस डिपो बनने जा रहा है।
पहले से बस डिपो के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में चिह्नित जमीन को हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने हरियाणा रोडवेज के नाम पर 4.26 एकड़ जमीन हाल ही में अलॉट की है।
इस एवज में रोडवेज ने हुडा को फिलहाल नौ करोड़ रुपये दिए हैं। बाकी पेमेंट रोडवेज हुडा को किस्तों में करेगा। रोडवेज के जीएम ने बस डिपो (वर्कशॉप) का नक्शा बनवाने के लिए हुडा को पत्र लिखा था। इस पर विभाग ने जोनिंग अप्रूवल दी है। नक्शा तैयार हो है। मार्च से पीडब्लूडी डिपो का निर्माण कार्य शुरू करेगा।