आरोही स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती परीक्षा करवा रहे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा की भी तैयारी कर ली है। इस बार 16 व 17 नवंबर को एचटेट परीक्षा होगी। 16 नवंबर को पीजीटी और 17 नवंबर को पीआरटी और टीजीटी की परीक्षा होगी।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा निदेशालय को ये संभावित तिथियां करीब दो महीने पहले भेजी थी। जिन्हें अब स्वीकृति मिल गई है। जिसके बाद अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है।
इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। वर्ष 2018 में एचटेट परीक्षा नहीं होने के कारण इस वर्ष में यह दूसरा मौका है जब एचटेट परीक्षा हो रही है। इससे पहले पांच और छह जनवरी को वर्ष 2018-19 की एचटेट परीक्षा हुई थी। जिसमें करीब तीन लाख 76 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
औसतन प्रतिवर्ष ही साढ़े तीन लाख के करीब परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा देते है। इस बार एचटेट परीक्षा 16 व 17 नवंबर को करवाई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू की जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। परीक्षा को पहले की तरह बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के करवाया जाएगा।
डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड