पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर वर्क्स सहित ऑडिटोरियम व गोल्फ क्लब में सोलर प्लांट लगा रहा है। इससे सालाना करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बिजली की बचत होगी। विभाग सोलर प्लांट लगाने के बाद तीन लाख 75 हजार प्रति यूनिटी बिजली जनरेट करेगा और डायरेक्ट बिजली ग्रीड को देगा। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी विभाग सोलर प्लांट लगा रहा है। इसमें कुरूक्षेत्र, अंबाला व करनाल शामिल है।
यहां लगा रहा सोलर प्लांट
एचएसवीपी पंचकूला सेक्टर-1 के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 100 किलोवाट, सेक्टर-3 वाटर वर्क्स में 500 किलोवाट, सेक्टर-3 गोल्फ क्लब में 500 किलो वाट, सेक्टर-8 वाटर वर्क्स, इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करीब 200 किलोवाटर क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। विभाग प्रोजेक्ट पर काम करीब 15 से 20 दिनों में शुरू कर देगा।
कोट्स...
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर वर्क्स सहित पांच जगहों पर सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। 10 से 15 दिनों में काम पूूरा कर लिया जाएगा। यहां बिजली डायरेक्ट ग्रीड को भेजा जाएगा। -अशोक राणा, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला