फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ग्रुप सी के 32 हजार पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर रार, आयोग 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने पर अड़ा

Fri, 16 Jun 2023 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 13 श्रेणियों के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। अब आयोग ने इन श्रेणियों के पदों के मुकाबले 4 गुणा अभ्यर्थियों की सूची तैयार में लगा है। इस सूची में शामिल अभ्यर्थी ही स्क्रीनिंग टेस्ट दे सकेंगे।
विज्ञापन
HSSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ग्रुप सी के 32 हजार पदों की भर्ती को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए मात्र 4 गुणा अभ्यर्थियों को ही बुलाने की तैयारी में है। सीईटी पास 3.57 लाख अभ्यर्थियों में से केवल मेरिट वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


आयोग उन्हीं अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी में स्क्रीनिंग परीक्षा का मौका देगा, जो मेरिट में हैं। शेष अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। उधर, हरियाणा यूथ कांग्रेस इसके विरोध में 16 जून को करनाल में मुख्यमंत्री का आवास घेरने की तैयारी में हैं। उनकी मांग है कि सभी सीईटी पास स्क्रीनिंग टेस्ट में मौका दिया जाए।

गौर हो कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 13 श्रेणियों के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। अब आयोग ने इन श्रेणियों के पदों के मुकाबले 4 गुणा अभ्यर्थियों की सूची तैयार में लगा है। इस सूची में शामिल अभ्यर्थी ही स्क्रीनिंग टेस्ट दे सकेंगे। बाकी बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रुप की भर्तियों को लेकर श्रेणीवार 4 गुणा अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जाएगा। इसके लिए आयोग की टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया जाएगा। जून से जुलाई तक सभी स्क्रीनिंग परीक्षाओं को पूरा कर लिया जाएगा। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें