फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: क्लर्क भर्ती का रिजल्ट जारी, छात्र ने मनोहर लाल को कहा शुक्रिया, सीएम बोले- हमने नहीं दी नौकरी

Fri, 04 Sep 2020 03:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया
  • ग्रुप डी के बाद आयोग ने क्लीयर की दूसरी बड़ी भर्ती
  • 2015 से सितंबर 2020 तक 75 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी प्रदेश सरकार
विज्ञापन
HSSC - फोटो : HSSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश में क्लर्क भर्ती को सिरे चढ़ा दिया है। इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है। अब जरूरी औपचारिकताओं के बाद चयनित किए गए 4798 पदों नए क्लर्कों को 73 सरकारी विभागों, निगमों व बोर्डों में उनकी वरीयता अनुसार नियुक्तियां दे दी जाएंगी।

विज्ञापन


हरियाणा में ग्रुप डी के 18218 पदों के बाद 4798 पदों पर क्लर्कों की ये दूसरी बड़ी भर्ती है। जिसे लेकर हरियाणा सरकार भी खासी उत्साहित है। सीएम मनोहर लाल ने चयनित युवाओं को ट्वीट कर न केवल उन्हें बधाई दी, बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया है। अब वर्ष 2015 से लेकर सितंबर 2020 तक हरियाणा सरकार सूबे में युवाओं को करीब 75 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है।

बेसब्री से था रिजल्ट का इंतजार, अब खिले चेहरे, ‘अमर उजाला’ ने भी सिलसिलेवार उठाया मुद्दा
दरअसल, इस रिजल्ट का इंतजार भी अभ्यर्थियों को बेसब्री से था। अब रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनितों के चेहरे भी खिल उठे हैं। दरअसल, क्लर्क भर्ती के लिए 20 जून 2019 को इस संदर्भ में विज्ञापन प्रकाशित किया था। जिसके लिए लगभग 15.7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन


उसके बाद 21 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक पांच चरणों में लिखित परीक्षा हुई। 17 जिलों में 1059 केंद्र बनाए गए और करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए परीक्षा दी। आयोग ने इसका प्राथमिक रिजल्ट 18 दिसंबर 2019 को घोषित किया। साथ ही 07 जनवरी से 20 जनवरी 2020 तक इसमें चयनित सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। 
 

विज्ञापन

अब सिर्फ अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट घोषित होना था। इसी रिजल्ट के लिए बैचेन आवेदक लगातार सरकार व आयोग से गुहार लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने इसके लिए हैशटैग अभियान छेड़ा हुआ था। ‘अमर उजाला’ ने चयनितों की आवाज बनते हुए इस मुद्दे को लगातार उठाया हुआ था। 

नतीजतन अब आयोग ने ये फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 4798 पदों में से 1895 पद सामान्य, 747 पद एससी, 542 पद बीसीए, 350 बीसीबी, 391 पद आर्थिक पिछड़ों, 336 पद सामान्य एक्स सर्विसमैन, 108 पद एससी एक्स सर्विसमैन, 108 पद बीसीए एक्स सर्विसमैन, 125 पद बीसीबी एक्स सर्विसमैन, 44 पद ओएच वर्ग, 39 पद एचएच वर्ग, 34 पद वीएच पद व 19 पद ऑटिज्म वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

सिर्फ मेहनत करें, नौकरियों में भेदभाव का सवाल ही नहीं : भारती
क्लर्क पद की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने सभी चयनितों को शुभकामनाएं दी हैं। भारती ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आयोग में भर्ती का ट्रेंड अब पूरी तरह बदल चुका है। मेरिट और पारदर्शिता ही अब आयोग की नई पहचान है। इसलिए नौकरी चाहिए तो युवाओं से यही आह्वान है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, मेहनत करें और नौकरी के लिए आवेदन करें। हम विश्वास दिलाते हैं उनकी कड़ी मेहनत खराब नहीं जाएगी, क्योंकि भर्तियां अब मेरिट और पारदर्शिता के साथ ही होगी।

युवाओं को नौकरी उनकी काबिलियत के बूते मिली : मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर चयनित क्लर्कों को बधाई दी है। सीएम का कहना है कि ये नौकरी युवाओं को किसी ने नहीं दी, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बूते हासिल की है। ट्वीट में सीएम ने कहा कि 4798 चयनितों को शुभकामनाएं। हम पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के ध्येय को हम निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हम भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लेकर आए हैं और मेहनती युवाओं ने अपनी लगन और योग्यता से यह नौकरी प्राप्त की है। सभी को मेरा आशीर्वाद। 

यह नौकरी हमने नहीं दी: सीएम मनोहर लाल
वहीं दीपांशु नाम के एक ट्विटर यूजर ने सीएम मनोहर लाल को टैग कर लिखा कि 'मुझे और मेरे गरीब किसान परिवार को सरकारी नौकरी देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी का धन्यवाद, आदरणीय आपकी साफ नियत के कारण ही हरियाणा में अब गरीब घरों में दिए जल रहे हैं घर रोशन हो रहे है। मुख्यमंत्री जी आपके चरणों में बार बार नमन। इसके बाद सीएम मनोहर लाल ने भी दीपांशु को जवाब देते हुए लिखा कि 'यह नौकरी हमने दी नहीं है, बल्कि मेहनती युवाओं ने अपनी योग्यता के आधार पर हासिल की है। हर घर ऐसे ही रोशन रहे, यही कामना करता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें