एचएसजीएमसी के गठन से उपजे विवाद के बीच केंद्र सरकार का पूरा जोर अब टकराव टालने पर है। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि इस मसले पर कोई आंदोलन (मोर्चा) शुरू हो।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस मसले के शांतिपूर्ण हल के लिए जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से संपर्क साधा।
उन्होंने बादल को आश्वासन दिया कि केंद्र इस मसले के हल के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। एनडीए सरकार एचएसजीपीसी के गठन से संबंधित हरियाणा सरकार की ओर से उठाए गए कदम के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर चिंतित है और क्षेत्र का माहौल बिगड़ने देना नहीं चाहती।