फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड ने मलोया और धनास में 37 लोगों को आवंटित किए फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत योग्य लोगों को फ्लैट्स अलॉट करने के लिए वीरवार को ड्रॉ निकाला। इस्टेट ऑफिस की तरफ से इन लोगों को फ्लैट्स अलॉटमेंट के लिए हरी झंडी दी गई थी। कुल 37 लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए। इसमें से 22 लोगों को स्मॉल लैट्स स्कीम के तहत मलोया और 12 लोगों को धनास में फ्लैट्स दिए गए। इसी तरह तीन लोगों को ऑस्टी स्कीम के तहत फ्लैट्स आवंटित किए गए। इन सभी लोगों को सप्ताह के अंदर आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर मकान की चाबी भी दे दी जाएंगी। इन लोगों को फ्लैट्स देने के लिए सेक्टर-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड में विशेष सचिव नीतिका पवार की निगरानी में ड्रॉ का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें