फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस नंबर चाहिए तो 28 को आएं सीएचबी ऑफिस

Wed, 15 Oct 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) सेक्टर-51 की टू बेडरूम आवासीय योजना में सफल रहे अलॉटियों को 28 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे सीएचबी कार्यालय में नंबर अलॉट होगा।
विज्ञापन


इस ड्रॉ के बाद अगले महीने फ्लैट की चाबी सौंप दी जाएगी। इस योजना के जिन सफल अलॉटियों ने सीएचबी को पूरी किश्तें दे दी हैं, उनके नाम इस ड्रा में शामिल किए गए हैं।

इन अलॉटियों की सूची सीएचबी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर 20 अक्तूबर को लगा दी जाएगी और जिन अलॉटियों के नाम नहीं हैं वे 27 अक्तूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सूची यूटी प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


सीएचबी ने सेक्टर-51 ए में 8.08 एकड़ जमीन पर 160 टू-बेड रूम फ्लैट बनाए हैं। यह आवासीय योजना दिसंबर, 2010 में लॉन्च की थी और फ्लैटों का प्रारंभिक ड्रॉ 23 मार्च, 2011 को निकाला था। इसमें कुल 260 लोगों के नाम निकले थे।

इन लोगों की योग्यता की जांच के बाद जनवरी, 2012 में फाइनल ड्रॉ निकाला गया। इससे पहले 25 अक्तूबर, 2011 को भूमि पूजन हुआ और कुछ दिनों बाद निर्माण भी शुरू हो गया। इस आवासीय योजना का निर्माण दो साल में पूरा होना था। लेकिन, दो साल की जगह निर्माण पूरा होने में तीन साल का समय लग गया।

सीएचबी की यह एकमात्र आवासीय योजना है, जिसमें फ्लैट का निर्माण फाइनल ड्रॉ से पहले शुरू हो गया था। इसमें ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट की अनुमानित कीमत 50.65 लाख रुपये थी।

पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल के फ्लैटों की कीमत 47.39 लाखरुपये थी। इस योजना के सफल अलॉटियों को 1 से 2 लाख रुपये पोजेशन के समय देने पड़ सकते हैं क्योंकि अनुमानित कीमत से लागत ज्यादा आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें