नई नीति के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों पर काम करने वाले कर्मचारियों को डीसी रेट देने की बात कही गई है, जो अब तक नहीं मिलता है। बैठक में खास होगा कि मेयर के साथ नगर निगम आयुक्त व डीसी विनय प्रताप सिंह होंगे, क्योंकि आनिंदिता मित्रा को यूटी प्रशासन रिलीव कर चुका है। आयुक्त का चार्ज विनय प्रताप सिंह को सौंपा है। बतौर आयुक्त सदन की बैठक के दौरान होने वाले आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे को कैसे संभालेंगे, यह देखना होगा।