फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नई व्यवस्था: अब हिंदी में भी आएगा बिजली का बिल, विभाग ने फार्मेट में किया बदलाव

Tue, 27 Aug 2024 03:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिल में चंडीगढ़ के सभी संपर्क केंद्रों की भी जानकारी दी गई है कि चंडीगढ़ में कौन-कौन से सेक्टर में संपर्क केंद्र बने हैं। बिजली के वर्तमान रेट क्या हैं और कौन-कौन से ड्यूटी, टैक्स और सेस लगाए गए हैं, इसकी भी जानकारी है। 
विज्ञापन
अब हिंदी में आएगा बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में इस महीने से आने वाला बिजली का बिल अलग लुक में नजर आएगा। यह अब अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी आएगा। बिल में जो भी लिखा होगा, वह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने बिल को सिंपलीफाई भी किया है, ताकि लोगों को आसानी से समझ आ सके। अब बिजली के बिल में सभी तरह के हेल्पलाइन नंबर से लेकर अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। 

विभाग ने बिल में कई बदलाव किए हैं। बिल का फॉर्मेट पूरी तरह से ही बदल दिया गया है। जो चीजें लोगों के काम की नहीं थीं, उन्हें हटा दिया गया है। कई नई चीजें जोड़ी गई हैं। जैसे मीटर की स्थिति कैसी है, पिछली बार बिजली का बिल आखिरी बार कब जमा कराया था और कितना रुपया जमा कराया था।
विज्ञापन


बिल के पीछे तरफ कई तरह के दिशा निर्देश लिखे गए हैं। इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के सेक्शन 56 के तहत नोटिस का विवरण भी दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि समय पर बिल जमा न करने पर किस तरह की कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा बिल को किस तरह से जमा कराया जा सकता है। इसे लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई है। 

हालांकि, यह सिर्फ अंग्रेजी में बताया गया है। बिल में चंडीगढ़ के सभी संपर्क केंद्रों की भी जानकारी दी गई है कि चंडीगढ़ में कौन-कौन से सेक्टर में संपर्क केंद्र बने हैं। बिजली के वर्तमान रेट क्या हैं और कौन-कौन से ड्यूटी, टैक्स और सेस लगाए गए हैं, इसकी भी जानकारी है ताकि लोग अपना बिल खुद भी कैलकुलेट कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें