फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल टरक्योस को सरफासी का नोटिस, 60 दिन में देने होंगे 44 करोड़ रुपये

Tue, 14 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Turquoise-Chandigarh-Hotel
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल टरक्योस को पंजाब एंड नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 44 करोड़ रुपए ऋण अदा न करने के चलते सरफासी एक्ट के तहत नोटिस दिया है। सेक्टर-22 बी स्थित पीएनबी बैंक की ब्रांच ने अंडर सेक्शन 13(2) रिकवरी आफ बैंक ड्यूज के तहत बैंक को नोटिस दिया है। इसी के चलते सोमवार को बैंक  इम्पलाइज ने होटल टरक्योस द्वारा लोन राशि न चुकाने पर होटल के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि  अगर होटल टरक्योज ऋण नहीं चुकाता है, तो ग्रुप की प्रापर्टी अटैच कर लोन की राशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब एंड नेशनल बैंक ने होटल टरक्योस को 60 दिन का नोटिस दिया है। 60 दिन के अंदर अगर बैंक का ऋण नहीं उतारा, तो बैंक होटल टरक्योस को बेचकर लोन की राशि पूरा करेगा। गरीब नवाज होटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में होटल टरक्योस के नाम से बिजनेस कर रहे हैं। गरीब नवाज होटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने पीएनबी बैंक से वर्ष 2010 में 50 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। जिसमें होटल टरक्योस ने करीब 6 करोड़ रुपए का ऋण उतार दिया है।

लेकिन बैंक कुछ महीने से बकाया लोन राशि नहीं दे रहा था। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। पंजाब एंड नेशनल बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ओवर ड्यूज के चलते होटल को कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। लेकिन होटल मालिक की ओर से बैंक को कोई रिस्पांस नहीं किया गया। बैंक ने 60 दिन के नोटिस में लोन राशि जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चंडीगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा होटल है टरक्योस

Turquoise-Chandigarh-Hotel
चंडीगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा होटल है टरक्योस
चंडीगढ़ में प्राइवेट होटल की श्रेणी में एक  पांच सितारा होटल के बाद दूसरा सबसे बड़ा होटल टरक्योस है। फोर स्टार होटल टरक्योस भारत की बड़ी कंपनियों में शुमार गरीब नवाज होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के अंडर चल रहा है। इस कंपनी के पूरे भारत में अन्य कई जगह होटल हैं।

हम बैंक को पैसा समय-समय पर जमा करा रहे हैं, जो ओवर ड्यूज है, वह भी जल्द ही जमा करा दिए जाएंगे।- सुनील बंसल, होटल मालिक

60 दिन के अंदर होटल को पैसा जमा कराने के लिए कहा गया है, नहीं तो होटल बेचकर बैंक के लोन की राशि पूरी की जाएगी।- एम.एल. मीणा, मुख्य प्रबंधक, पीएनबी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें