फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक अगस्त से शुरू होने वाले अनलॉक 3.0 में होटल उद्योग को मिली छूट, बार शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक अगस्त को शुरू होने वाले अनलॉक 3.0 में होटल उद्योग को छूट दिए जाने और बार शुरू करने की मांग की गई है। होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ नार्थ इंडिया (एचआरएएनआई) ने केंद्रीय गृह सचिव को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इस पत्र में होटलों में होने वाली शादियों में 50 मेहमानों की तय संख्या को भी बढ़ाने की मांग की गई है। एचआरएएनआई ने पत्र में लिखा है कि लॉकडाउन से अभी तक उत्तर भारत के होटल उद्योग को भारी नुकसान हुआ है। एक अगस्त 2020 को केंद्र सरकार अनलॉक 3.0 शुरू करने जा रही है। इसमें होटल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुछ बिंदुओं को शामिल किया जाना बेहद जरूरी है। इसमें बार और होटलों में होने वाली शादियों में तय 50 मेहमानों की संख्या में छूट दिए जाना शामिल है। होटल उद्यमी संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र की ओर से जारी एसओपी का अभी तक पूरा निर्वहन कर रहे हैं, यदि बार और अन्य छूट मिलती है तो वह 50 प्रतिशत मेहमानों की उपस्थिति के साथ इस कार्य को शुरू करेंगे। इस पत्र में महासचिव रेणु थपलियाल, सुरेंद्र जायसवाल, अमरवीर सिंह, ग्रीश ओबराय, उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ कुकरेजा, राकेश राय, सचिव रतनदीप सिंह, आनंद, अंकित गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें