फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुखबरी के शक में होटल और जिम संचालक पर की थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली के सेक्टर-49 स्थित जिम और चंडीगढ़ के कजहेड़ी स्थित होटल पर हुई फायरिंग के मामले में जेल में बंद मास्टरमाइंड सूरज उर्फ भोलू और उसके साथी विकास को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया। पुलिस ने दोनों का दो दिन का रिमांड हासिल कर कड़ी पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें विक्की बाउंसर और बीरू पर शक था कि उन्होंने पुलिस को मुखबरी दी थी, जिसके कारण विकास गिरफ्तार हुआ। सूरज ने साफ किया कि हेड कांस्टेबल विरेंद्र विरेन का इस वारदात में कोई लेना-देना नहीं है। जेल रिकॉर्ड में भी उनकी मुलाकात का कोई प्रमाण नहीं मिला।

जांच में यह भी सामने आया कि विकास फरार चल रहा था और पीजीआई में भर्ती अपनी मां से मिलने गया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, जबकि उसकी मां का इलाज चल रहा था। विकास को शक था कि मुखबरी उसी की गिरफ्तारी का कारण बनी, जिसके बाद उसने सूरज के साथ मिलकर बदला लेने की योजना बनाई।
विज्ञापन


इस मामले में पहले अमन और रित्विक भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि सूरज ने अमन को होटल और जिम पर गोलियां चलाने का आदेश दिया था। इसके लिए मेरठ से पिस्तौल मंगवाई गईं, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

घटना के बाद हेड कांस्टेबल विरेंद्र को सस्पेंड किया गया था, लेकिन जांच में उसकी कोई भूमिका नहीं पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि संपर्क में रहने के कारण उसे निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें