चंडीगढ़। दो दिन के सुहाने मौसम के बाद मंगलवार को शहर में तेज धूप निकली। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि शाम के समय चंडीगढ़ में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलीं जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार अब शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक मौसम कभी धूप-कभी बादल वाला ही बना रहेगा। मंगलवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय में धूप रहेगी और शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं।
अगले पांच दिन का का अनुमानित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम
17 अगस्त - 36 - 27
18 अगस्त - 35 - 27
19 अगस्त - 35 - 27
20 अगस्त - 34 - 26
21 अगस्त - 33 - 26
इस मानसून में हुई बरसात
एक जून से 16 अगस्त शाम 5.30 बजे तक - कुल 642 एमएम (औसत से 6.4 फीसदी ज्यादा)