चंडीगढ़। सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 28-बी ने सेंट जॉन हाई स्कूल सेक्टर-26 को 1-0 से हराकर सेंट सोल्जर फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार को सेक्टर-28 में खेला गया। विजेता टीम की ओर से एकमात्र और निर्णायक गोल 27वें मिनट में कर्तिकेय ने किया। इस टूर्नामेंट में ट्राईसिटी के 14 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पटियाला रेंज के सतर्कता ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज पाल सिंह हुंदल उपस्थित रहे। वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता है।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन रविंदर पाल सिंह हैयर, निदेशक जगविंदरपाल सिंह हैयर, सलाहकार विजया सिद्धू और प्रिंसिपल अनीशा घुमन शामिल थे। पुरस्कार वितरण समारोह में अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, जोबनप्रीत को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और कार्तिकेय को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार दिया गया।