फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 में कोरोना मरीजों संग नर्सिंग स्टाफ ने मनाई दिवाली, दीप जलाकर उपहार भी बांटे

Sun, 15 Nov 2020 07:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना के मरीजों संग नर्सिंग स्टाफ ने मनाई दिवाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच चंडीगढ़ के एक अस्पताल से शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। दिवाली के दिन चंडीगढ़ के जीएमएसएच 16 की नर्सिंग टीम परिवार से दूर कोरोना मरीजों की दिवाली खास मनाने में जुटी थी। पहले इन कर्मचारियों ने अस्पताल में सजावट की और फिर धूमधाम से कोरोना के बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाया।

विज्ञापन


अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर और इंचार्ज शोभना पठानिया के नेतृत्व में कोविड वार्ड को रंगोली और झालरों से सजाया गया था। हर तरफ दिए जगमगा रहे थे। शोभना और उनकी टीम ने मिलकर कोरोना मरीजों को दिवाली की बधाई दी और त्योहार को यादगार बनाने के लिए उपहार भी भेंट किए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज भी काफी खुश नजर आए। 

उनका कहना है कि कोरोना के कारण दिवाली के अवसर पर वह अपने परिवार से तो दूर हैं लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने उनकी वार्ड में ही दिवाली मनवा दी है। उन्होंने शोभना के साथ ही उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। शोभना का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के सहयोग व उनकी टीम के साथ से ही यह संभव हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें