फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई संगरूर सैटेलाइट सेंटर में शुरू हुआ हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नए साल के पहले दिन पीजीआई ने डिजिटल हेल्थ की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक जनवरी 2026 से संगरूर स्थित अपने सैटेलाइट सेंटर में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचआईएस) लागू कर दिया। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि यह पहल संस्थान की व्यापक डिजिटलीकरण योजना का अहम हिस्सा है, जिससे अस्पताल सेवाओं में पारदर्शिता, दक्षता और मरीजों की सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगरूर में एचआईएस के सफल संचालन के बाद इसी डिजिटल मॉडल को पीजीआई में भी लागू किया जाएगा, ताकि सभी इकाइयों में एक समान और मरीज-केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। पहले चरण में पेशेंट रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और एडमिशन–डिस्चार्ज–ट्रांसफर (एडीटी) मॉड्यूल शुरू हो चुके हैं। डॉक्टर डेस्क, लैब सेवाएं और स्टोर्स/इन्वेंट्री जैसे मॉड्यूल ट्रायल और प्रशिक्षण के अंतिम चरण में हैं। सी-डैक नोएडा द्वारा विकसित यह प्रणाली 350 बेड वाले सेंटर में रियल-टाइम डेटा और बेहतर मरीज देखभाल में सहायक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें