सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने सिविल अस्पताल का औचक दौरा करके सेहत प्रबंधों का जायजा लिया। हालांकि अस्पताल के सफाई प्रबंधों से सेहत मंत्री नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तुरंत सफाई प्रबंध दुरुस्त करने के आदेश दिए।
साथ ही सिविल सर्जन संगरूर को भी फोन करके जिले के सभी अस्पतालों में सफाई प्रबंध दुरुस्त करवाने के आदेश दिए। ज्याणी ने पूरे अस्पताल परिसर में पेंट करवाने को कहा।
उन्होंने कहा कि महान शहीद ऊधम सिंह के नाम पर बने इस अस्पताल में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। डाक्टर व स्टाफ, सेवा भाव व इंसानियत के तौर पर मरीजों से पेश आकर उनका इलाज करें।
सेहत मंत्री को भाजपा नेता व स्माल स्केल इंडस्ट्री के वाइस चेयरमैन विनोद गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।