होशियारपुर। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने थाना बुल्लोवाल के तहत गांव खानपुर थियाड़ा के निवासी रोहित शर्मा उर्फ जोड़ा को गिरफ्तार कर उससे प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। वहीं, फोकल पॉइंट पुलिस ने गांव सरांई के निवासी अवतार सिंह उर्फ सन्नी से भी प्रतिबंधित गोलियों की बड़ी खेप बरामद की। कीर्ती नगर निवासी विक्रम कुमार उर्फ कालू से 40 बोतल शराब जब्त की गई। थाना सदर पुलिस ने गांव बाहियां की गीता देवी से प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं।
थाना हरियाना पुलिस ने गांव महिदीपुर के निवासी सुखविंदर कलसी उर्फ सुखी से 46 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना सिटी पुलिस ने बहादुरपुर निवासी मोहित से 24 बोतल शराब जब्त की जबकि हाजीपुर पुलिस ने दिलवाली कलां निवासी अखिल कुमार से 7500 मिली शराब बरामद की। थाना टांडा पुलिस ने दारापुर के निवासी राजवीर से 22,500 मिली शराब पकड़ी।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद