फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने वीरवार को सेक्टर-23 स्थित हार्टिकल्चर डिविजन नंबर-2 में जेम पोर्टल के तहत आई कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां कर्मचारियों को को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इम्प्लॉइज एंड वर्कर्स के कन्वीनर अश्वनी कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों को तंग किया जा रहा है। यूनियन के नेताओं के साथ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हॉर्टिकल्चर उमेश शर्मा ने मीटिंग कर ठेकेदार को लेटर लिखकर शुक्रवार को बुलाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। यूनियन के महासचिव राजाराम ने कहा कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लगातार प्रदर्शन जारी रहेंगे। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए को-ऑर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार ने कहा कि अधिकारी कंपनी को सही रास्ते पर लाएं। इस मौके पर यूनियन प्रधान लालजीत, कमल कुमार, पवन सिंह, अनिल कुमार, नरिंदर बिल्ला, कुलदीप सिंह, देश राज, यूनस, हमीद, छंगा सिंह और कलौंजी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें