गुरु साहिबान में श्रद्धालु की अनोखी आस्था देख चौंक जाएंगे। मन्नत पूरी हुई तो श्रद्धालु ने एक अनोखी चीज दान कर दी। दरअसल, श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर गुरुद्वारे में घोड़ा चढ़ा दिया। ऐसा हुआ पंजाब के मोहाली में। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में किसी श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा दान में दिया है।
गुरुद्वारा साहिब के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद बाबा हनुमान सिंह जी के यादगारी घोड़ों के फार्म में बहुत बढ़िया नस्ल के घोड़े हैं। घोड़े समय-समय पर करवाए जाने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेते हैं।
फार्म के नुकरा नस्ल के एक घोड़े ने 18 दिसंबर 2014 को हुए पशु धन मुकाबले में नस्ल, कद, काठ और सुंदरता के मुकाबले में राज्य भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। घोड़ों की देखभाल व केयर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है।